Sonbhadra News : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का दिखा असर, बैंकिंग सेवाएं हुई बाधित

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ गुरुवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने देशभर में हड़ताल की। इस आह्वान का असर सोनभद्र में भी देखने को मिला, जहां बैंकिंग और बीमा क्षेत्र की सेवाएं आंशिक रूप से.....

news-img

sonbhadra

11:02 PM, February 12, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ गुरुवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने देशभर में हड़ताल की। इस आह्वान का असर सोनभद्र में भी देखने को मिला, जहां बैंकिंग और बीमा क्षेत्र की सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। वहीं बैंककर्मियों ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया।

Img

ऑल इंडिया सेंट्रल ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में सोनभद्र की विभिन्न बैंक शाखाओं के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। सुबह से ही कई बैंक शाखाओं में नकद लेन-देन का काम बाधित रहा। कुछ शाखाएं खुली थीं, लेकिन वहां केवल सीमित प्रशासनिक कार्य किए गए, जबकि कुछ बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं। इससे ग्राहकों को काफी परेशानी हुई और लेनदेन के लिए पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कई ग्राहकों ने आवश्यक भुगतान न हो पाने की शिकायत भी की।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे बैंककर्मी मुकेश कुमार ने कहा कि "भर्ती न होने से ग्राहकों को सही सेवा नहीं मिल पा रही है और बैंक को भी नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों ने हफ्ते में दो दिन की छुट्टी लागू करने की भी मांग की, जैसा कि कई अन्य देशों में प्रचलित है।"

वहीं बैंककर्मी राजू रंजन ने बताया कि "सरकार को बैंकों का निजीकरण और आउटसोर्सिंग बंद करनी चाहिए। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में कर्मचारियों की भर्ती करने और कर्मचारियों पर काम का दबाव कम करने की मांग की। रंजन के अनुसार, पर्याप्त कर्मचारी न होने से बैंककर्मियों को समय पर घर जाने में समस्या होती है, जिससे वे अपने परिवार के साथ समय नहीं बिता पाते।"

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो ऑल ओवर इंडिया एसोसिएशन के मार्गदर्शन में वे अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जा सकते हैं। यह मांगें 2004 से लंबित कई मांगों में से एक हैं, जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.