Sonbhadra News : खबर का असर, शुरू हुआ सामुदायिक शौचालय के मरम्मत का कार्य
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अमवार स्थित सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर जनपद न्यूज Live पर खबर प्रकाशित के बाद अब उसका असर दिखाई देने लगा है।

sonbhadra
11:52 AM, January 20, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अमवार स्थित सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर जनपद न्यूज Live पर खबर प्रकाशित के बाद अब उसका असर दिखाई देने लगा है। समाचार के प्रकाशन के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया और लंबे समय से खराब पड़े सामुदायिक शौचालय के मरम्मत कार्य की शुरुआत कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि बीते एक वर्ष से शौचालय खराब होने के कारण ग्रामीणों, महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। लेकिन जब इस समस्या को प्रमुखता से समाचार के माध्यम से उठाया गया, तो संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया।
ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य शुरू होने पर संतोष जताया है और उम्मीद व्यक्त की है कि कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की सुविधा मिल सके। साथ ही ग्रामीणों संतोष यादव, बिहारी,रामचंद्र ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की मूलभूत सुविधाओं की नियमित देखरेख की जाए, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।




