Sonbhadra News : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर वन कर्मियों ने पकड़ा, सीज
म्योरपुर रेंज वन विभाग कर्मियों की टीम ने गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे गस्त के दौरान नधीरा के नवाटोला के पास अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया।

पकड़ी गई अवैध बालू लदा ट्रैक्टर
sonbhadra
9:05 PM, January 10, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय रेंज वन विभाग कर्मियों की टीम ने गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे गस्त के दौरान नधीरा के नवाटोला के पास अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बालू घाट से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़कर सीज किया है। म्योरपुर रेंजर जाबर सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर रात नधीरा गांव के नवाटोला के समीप बीजपुर की तरफ से एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया।टीम ने रोकने का इशारा किया तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर के पास जाकर देखा गया तो उस पर बालू लदा हुआ था जिसे वन कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया। ट्रैक्टर के मालिक का भी पता चल गया है इसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।वन कर्मी टीम में विशाल पाठक विजेंद्र सिंह विद्या पांडे चंद्रभान पटेल सर्वेश आदि शामिल रहे।




