Sonbhadra News : पानी संकट के बीच जिले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध आर0ओ0 प्लांट
पानी की संकट को देखते हुए प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दिया है ताकि लोगों तक आसानी से पानी पहुँच सके। लेकिन जिले में कई जगहों पर अवैध आर0ओ0 प्लांट धड़ल्ले से चल रहा है।

sonbhadra
2:04 PM, March 25, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
० न बिजली कनेक्शन और न रजिस्ट्रेशन
० बिना लेबल के बिक रहा पानी भरा आर0ओ0 बोतल
बीजपुर (सोनभद्र)। पानी की संकट को देखते हुए प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दिया है ताकि लोगों तक आसानी से पानी पहुँच सके। लेकिन जिले में कई जगहों पर अवैध आर0ओ0 प्लांट धड़ल्ले से चल रहा है।
ऐसा ही एक मामला बीजपुर क्षेत्र में देखने को मिला। जहां आगामी दिनों की संकट को देखते हुए ग्रामीणों ने iska विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुनर्वास, सिरसोती, बीजपुर बजार में अवैध तरीके से RO प्लांट संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय नियमों के मुताबिक ना तो उनके पास GST लाइसेंस है और ना ही फूड लाइसेंस। मानक को ताक पर रखकर अवैध तरीके से आर0ओ0 पानी का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आर0ओ0 संचालकों द्वारा 20 लीटर पानी फिल्टर करने के लिए लगभग 100 लीटर पानी बर्बाद किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि मजे की बात यह है कि इन अवैध आर0ओ0 प्लांट के पास कोई वैद्य बिजली कनेक्शन भी नहीं है । चोरी की बिजली से पूरा धंधा चल रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जिन गाड़ियों से आर0ओ0 का पानी सप्लाई किया जाता है, चेक करने पर उन गाड़ियों के फिटनेस और इंश्योरेंस फेल मिलेगा।
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कई आर0ओ0 संचालकों द्वारा अवैध धंधा संचालित किये जाने की वजह से पानी के बोतल पर नाम तक नहीं होता। उन्होंने ashanka जताई कि यदि किसी पानी से logon को दिक्कत हुई तो प्रशासन के पास कोई रिकार्ड ही नहीं मिलेगा।इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ऐसे अवैध आर0ओ0 प्लांट को तत्काल बंद करवाने की मांग की है ताकि जल स्तर बना रहे और लोगों को पानी के लिए जूझना न पड़े।



