Sonbhadra News : अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय थाना पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त को अवैध पटाखा भण्डारण से सम्बन्धित प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

पुलिस टीम के साथ आरोपी
sonbhadra
2:37 PM, October 26, 2024
राहुल सिंह (संवाददाता)
अनपरा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त को अवैध पटाखा भण्डारण से सम्बन्धित प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक थाना अनपरा पुलिस द्वारा 25 अक्टूबर को अभियुक्त त्रिलोक चन्द्र सिंगला पुत्र स्व0 शिवपूजन निवासी राधाकृष्ण मंदिर गली रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के घर से कुल 17 बोरी/कार्टूनों में अवैध पटाखा (अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये) की बरामदगी कर गिरफ्तारी किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 166/2024 बीएनएस धारा 9ख(1) विस्फोटक अधिनियम 1884 का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।




