Sonbhadra News : तेजी से फल-फूल रहा है डीजल का अवैध कारोबार, तस्करों के तार झारखंड से जुड़े
ठंड बढ़ते ही डीजल के खेल में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है । सूत्रों के मुताबिक इन दिनों झारखंड की टीम डीजल के खेल में शामिल होकर लम्बी कमाई कर रही है ।

डीजल के अवैध कारोबार में इश्तेमाल होने ऑटो
sonbhadra
5:06 PM, December 18, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । ठंड बढ़ते ही डीजल के खेल में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है । सूत्रों के मुताबिक इन दिनों झारखंड की टीम डीजल के खेल में शामिल होकर लम्बी कमाई कर रही है ।
बताया जा रहा जा रहा है कि डीजल खेल में शामिल लोग ट्रक व टैंकर ड्राइवरों को लम्बा लालच देकर उनकी गाड़ी के टँकी से डीजल निकालकर झारखंड में बेचने का काम कर रहे हैं । यही कारण है कि डीजल का अवैध कारोबार काफी फलने-फूलने लगा है । दरअसल यह रोज का नकद का धंधा है । इससे ट्रक व टैंकर चालकों को अच्छी-खासी रकम मिल जा रही है । उधर कम रेट पर डीजल खरीदकर तस्कर झारखंड में वहां के मार्केट रेट से कम दामों में नकद बेच दे रहे हैं । दोनों जगहों पर नकद का यह धंधा अच्छा चल रहा है ।
आपको बता दें कि सोनभद्र चार सीमाओं बिहार-झारखंड, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमाओं से लगा हुआ है । डीजल के अवैध कारोबारी आसानी से झारखंड में प्रवेश कर जाते हैं ।
नाम न छापने की शर्त पर एक ऑटो चालक ने बताया कि इसी कारोबार को करने के लिए वह एक ऑटो लिया है । जिससे रात में डीजल मैनेज का काम किया जाता है । उसने बताया कि अवैध डीजल का परिवहन ऑटो, पिकअप आदि में रखे ड्रम व जरकिन से बदल-बदल कर दिनदहाड़े सप्लाई कराया जाता रहा है ।
बहरहाल डीजल का खेल कोई नया नहीं है । लेकिन अब इसके तार पड़ोसी राज्य झारखंड से जुड़ गया है ।




