Sonbhadra News : ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी
घघरी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास ग्राम प्रधान के द्वारा दो सौ मीटर के सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां न मानक के अनुसार कार्य हो रहा है और न ही गुणवत्ता का ध्यान दिया जा रहा है।

घटिया सड़क कक तस्वीर
sonbhadra
8:29 PM, February 3, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
■ जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे खानापूर्ति
बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड के घघरी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास ग्राम प्रधान के द्वारा दो सौ मीटर के सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां न मानक के अनुसार कार्य हो रहा है और न ही गुणवत्ता का ध्यान दिया जा रहा है । जबकि कुछ दिनों पूर्व खंड विकास अधिकारी ने बताया था कि विकास खंड में मनरेगा में युद्धस्तर पर कार्य जारी है हमें फाइनल रिपोर्ट देना है काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है मानक व गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य कराए जा रहे हैं । जबकि यदि देखा जाए तो वहीं दूसरी ओर ज्यादातर विकास कार्यों का ठेका स्थानीय सप्लायरों ने ले रखा है जबकि सप्लायरों का काम मैटेरियल सप्लाई करना है लेकिन सीसी रोड पुलिया निर्माण रिंगवाल भवन बनवाना ये सभी काम सप्लायर धड़ल्ले से कर रहे हैं यहां तक कि लघु सिंचाई विभाग के द्वारा बनवाए जा रहे सिंचाई कूपों को भी पेटी पर लेकर काम करा रहे हैं जहां घटिया किस्म की सामग्रियों को ऊंचे दामों का रेट लगाकर मैटेरियल सप्लाई करने में लगे हैं घटिया किस्म की सीमेंटों को उच्च कोटि के दाम के साथ बील तैयार करने में लगे हैं यदि किसी टेक्निकल एजेंसी से जांच कराई जाए तो कितने लोग बेनकाब हो सकते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान के द्वारा मानक व गुणवत्ता को नजर अंदाज करते हुए कार्य कराया जा रहा है जिसमें पुरानी ईंटों का साईडवाल बनवाया जा रहा है बिना मिट्टी समतल किए उस पर सोलिंग डालकर मिट्टी पटवा दी जा रही है और उसके ऊपर घटिया किस्म की बालू व सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है और कई जगहों पर साईडवाल उखड़ गया है जिसे देखने के लिए भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं आते इस तरह से बनवाई जा रही सीसी रोड बहुत जल्दी ही उखड़ जाएगी जेई कभी आकर प्रधान से मिलकर चले जाते हैं। और ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी ग्राम पंचायत के सहगोड़ा के ढेकी टोला में पुलिया निर्माण व रिंगवाल बनवाया जा रहा है वहां पंकज सप्लायर काम करा रहे हैं उनके काम का भी यही हाल है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बन रहे सीसी रोड व पुलिया रिंगवाल की जांच कराए जाने की मांग की है।
बोले जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि




