Sonbhadra News : एक दूजे के न हो सके तो प्रेमी-प्रेमिका ने मौत को लगाया गले

पिपरी थाना क्षेत्र के पाटी ग्राम पंचायत के पहाड़ टोला में एक प्रेमी-प्रेमिका ने परिजनों द्वारा शादी न करने से नाराज होकर पेड़ पर लटक कर जान दे दी ।

news-img

sonbhadra

7:57 PM, May 17, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

मनोज बर्मा (संवाददाता)

रेणुकूट (सोनभद्र) l पिपरी थाना क्षेत्र के पाटी ग्राम पंचायत के पहाड़ टोला में एक प्रेमी-प्रेमिका ने परिजनों द्वारा शादी न करने से नाराज होकर पेड़ पर लटक कर जान दे दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैl पिपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि पाटी ग्राम पंचायत के पहाड़ टोला निवासी राजकुमार खरवार पुत्र सियाराम खरवार उम्र 22 वर्ष तथा मनीषा खरवार पुत्री अमृतलाल खरवार उम्र 20 वर्ष दोनों एक दूसरे से पिछले कुछ समय से प्रेम करते थे, लगभग एक माह पूर्व दोनों को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी जिसमें दोनों को अलग-अलग रहने को कहा गया था और तब दोनों ने कहा था कि अब हम अलग-अलग रहेंगे, लेकिन शनिवार की सुबह दोनों ने घर के समीप जंगल में जाकर एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीl प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों ने मृत्यु के पूर्व शादी की रस्म भी पूरी की और लड़की की मांग में सिंदूर भी था, वही दोनों ने गमछा और दुपट्टा को एक साथ बांधा और दोनों पेड़ पर लटक गएl परिजनों के मुताबिक दोनों सुबह घर से निकले थे और दोपहर लगभग 10 बजे जब गांव के कुछ लोग लकड़ी लेने गए तो दोनों को पेड़ पर लटके देखा तो इसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दीl परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है लड़की के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी भी तय हो गई थी वही लड़के के पिता ने कहा कि वह लड़के को प्रतिदिन समझाते थे और कहते थे कि उसकी शादी तय हो गई है अब तुम्हारी भी शादी कर दी जाएगी लेकिन दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो सके और फांसी लगाकर जान दे दीl

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.