Sonbhadra News : संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा काम - विनय श्रीवास्तव
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और कर्मठ भाजपा नेता विनय श्रीवास्तव को रॉबर्ट्सगंज मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और....

sonbhadra
11:35 PM, December 30, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और कर्मठ भाजपा नेता विनय श्रीवास्तव को रॉबर्ट्सगंज मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी साथ ही राम-जानकी मंदिर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं संग हवन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे और उनके लिए जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
बताते चलें कि विनय श्रीवास्तव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की विभिन्न इकाइयों में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 2010 से 2013 के बीच उन्होंने हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रहते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। इसके अलावा उन्होंने संघ और भाजपा के अन्य अभियानों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।




