Sonbhadra News : दहेज उत्पीड़न व पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार
पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और पत्नी की संदिग्ध मृत्यु के मामले में वांछित पति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लाल जी गोंड को मुखबिर की सूचना पर अरंगी तिराहे से पकड़ा गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और पत्नी की संदिग्ध मृत्यु के मामले में वांछित पति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लाल जी गोंड को मुखबिर की सूचना पर अरंगी तिराहे से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। यह मामला 05 जून 2026 को तब सामने आया जब सम्पतिया देवी ने ओबरा थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी इन्द्रावती का विवाह मार्च 2023 में लाल जी गोंड पुत्र मेरशाह गोंड निवासी पनारी टोला फफराकुंड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के साथ हुआ था। सम्पतिया देवी के अनुसार, विवाह के बाद उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। 05 जून 2026 को इन्द्रावती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर ओबरा थाने में मु.अ.सं. 125/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 06 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लाल जी गोंड (उम्र लगभग 25 वर्ष) को पनारी टोला फफराकुंड, ओबरा स्थित अरंगी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रामसागर पटेल, आरक्षी जयगोपाल और महिला आरक्षी अंजली यादव की टीम शामिल थी।
सम्बंधित खबर
अपना जिला