डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी कांवरियों को रात्रि में रुकने भंडारा (भोजन) की व्यवस्था करायी गई है। रात्रि विश्राम के बाद सुबह सभी कांवरिया मीडिया हाउस प्रेस कार्यालय बारी डाला पहुंचकर जलपान ग्रहण करने के उपरांत सभी कांवरिया का जत्था अंबिकापुर मैनपाट के लिए रवाना हुआ हैं। मां वैष्णो मंदिर कमेटी के लोगों का भी पूरा सहयोग मिलता है। उक्त अवसर पर डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) विजय वैश्य, सज्जन गर्ग, कुशय अग्रहरि, लक्ष्मी नारायण, भारत अग्रहरि, कृपा शंकर पांडे, चंदन गुप्ता, घनश्याम पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।