Sonbhadra News : डाला गोली कांड के अमर शहीदों को दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
डाला गोलीकांड के अमर शहीदों की 34वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को सैकड़ों लोगो ने वाराणसी- शक्तिनगर राज मार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

डाला गोली कांड के शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते बीजेपी जिलाध्यक्ष व स्थानीय लोग
sonbhadra
7:18 PM, June 2, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
★ 34वीं पुण्य तिथि पर सैकड़ों लोगो ने वाराणसी- शक्तिनगर राज मार्ग पर किया सांकेतिक चक्काजाम
डाला (सोनभद्र)) । डाला गोलीकांड के अमर शहीदों की 34वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को सैकड़ों लोगो ने वाराणसी- शक्तिनगर राज मार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
बताते चलें कि 2 जून 1991 को पुलिस की बर्बरतापूर्ण गोलीकांड में एक छात्र और आठ सीमेंट कर्मी समेत नौ लोग शहीद हुए थे ।
डाला की धरती पर 34 वर्ष पूर्व हुए उत्तर प्रदेश सीमेंट निगम के निजीकरण के विरोध में गोलीकाण्ड की गूंज प्रदेश ही नहीं अपितु केन्द्र सरकार को हिला देनेवाली हुई घटना याद आते ही हजारों नगरवासियों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं । देश भर में अपने हको के लिए संघर्षरत वीरगति को प्राप्त हुए कमर्चारियों के इतिहास में डाला सीमेंट कर्मचारियों के अमर शहीदों का नाम आज भी बडी श्रद्धा व गौरव से लिया जाता है । उन्हीं के याद में प्रत्येक वर्ष दो जून को शहीदों की पुण्य तिथि नगरवासियों द्वारा मनायी जाती है ।
गौरतलब हो कि इस गोलीकाण्ड की घटना में सीमेंट कर्मचारी एवं कवि रामप्यारे कुशवाहा ,शैलेन्द्र कुमार राय ,सुरेन्द्र द्विवेदी ,बाल गोविंद ,रामधारी ,रामनरेश राम ,नन्द कुमार गुप्ता ,दीनानाथ ,व छात्र राकेश उर्फ जय प्रकाश त्रिपाठी शहीद हो गये और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे ।
अमर शहीदों की याद में सोमवार को 3 बजकर 20 मीनट पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगो ने मार्ग पर सांकेतिक जाम कर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजली अर्पित किया । इस दौरान लोगो ने डाला तेरा यह बलिदान ,




