Sonbhadra News : प्रधान की एक सोच ने कैसे बदल दी स्कूल की तस्वीर, पढ़ें पूरी खबर
यह कोई जरूरी नहीं कि बेहतर प्लानिंग AC चैम्बर में बैठकर ही किया जा सकता है। कहते हैं यदि आपमें कुछ कर गुजरने की चाहत है तो वह सोच गाँव से भी निकल सकता है और यही कर दिखाया है रघुनाथपुर के प्रधान ने।

sonbhadra
10:03 AM, July 30, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । यह कोई जरूरी नहीं कि बेहतर प्लानिंग AC चैम्बर में बैठकर ही किया जा सकता है। कहते हैं यदि आपमें कुछ कर गुजरने की चाहत है तो वह सोच गाँव से भी निकल सकता है और यही कर दिखाया है घोरावल ब्लाक के रघुनाथपुर गाँव के ग्राम प्रधान ने। प्रधान पर्मेश्वर पाल ने रघुनाथपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा व उनके बेहतरी के लिए सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। 16 कैमरे से लैस पूरे विद्यालय निगरानी अब प्रधानाध्यापक कक्ष से होती है। रसोई घर हो या फिर लाइब्रेरी सभी सीसीटीवी कैमरे की जद में है।
इस सुविधा को लेकर प्रधानाध्यापक इंदु प्रकाश सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से हर कक्षा की निगरानी एक जगह से की जा सकती है। इसके लगने से बच्चे भी अनुशासित रहते हैं। इसके अलावा सबसे बड़ी लाभ सुरक्षा को लेकर है, कोई भी बाहरी नहीं जा सकता। इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले स्कूल प्रांगण में लगे गमले और पौधे चोरी हो जाते थे लेकिन सीसीटीवी कैमरा लगने के बाद से लोगों में पहचान उजागर होने का डर है, जिसकी वजह से चोरियां भी रुकी है। उन्होंने इसका पूरा श्रेय ग्राम प्रधान पर्मेश्वर् पाल को दी।




