Sonbhadra news : किरवानी में आग से मकान जलकर खाक, चिंता
किरवानी में आग से एक दलित परिवार का घर जल कर खाक हो गया जिससे पूरे परिवार में चिंता व्याप्त हो गया है।

sonbhadra
4:55 PM, May 26, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
* अचानक हुई घटना से दलित परिवार पर टूटा पहाड़
म्योरपुर (सोनभद्र)। विकास खंड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम किरवानी में आग से एक दलित परिवार का घर जल कर खाक हो गया जिससे पूरे परिवार में चिंता व्याप्त हो गया है। बीते कल सोमवार को दोपहर में अचानक आग की लपेटे इतनी तेजी से पहुंची कि जनकधारी पुत्र स्व लकेसर, रामेश्वर पुत्र जनकधारी निवासी किरवानी का खपरैल का मकान जलने लगा आनन फानन में घर की औरते हल्ला मचाई तो आसपास के लोग बचाने का प्रयास करते की आग के भयानक मंजर के सामने किसी का बस नहीं चला 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी कुछ समय बाद पहुंची तब तक मकान जलकर खाक हो चुका था हालांकि फायर ब्रिगेड से आसपास का आग का अंगारे को बुझने में काफी मदद मिला।पीड़ित रामेश्वर ने बहुत ही दुखी मन से बताया कि मेरा पूरा ख़्हरैल का रहवासी मकान जल गया अब छत भी नसीब से दूर चला गया किसी तरह मजदूरी करके परिवार भरण पोषण कर रहा था इस तपती तड़प में मेरे सामने संकट का पहाड़ टूट गया है उन्होंने तहसील प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आर्थिक मदद का गुहार लगाया है।




