Sonbhadra News : घर बना ‘टॉर्चर रूम’!, सिपाही को बंधक बना पत्नी सहित पांच ने की बेहरमी से पिटाई, डॉयल 112 ने बचाई जान

जब कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जिले में एक सिपाही को उसके ही कमरे में घंटों बंधक बनाकर पीटे जाने की घटना ने न सिर्फ पारिवारिक......

news-img

AI जनरेटेड फोटो......

sonbhadra

10:54 AM, April 28, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जब कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जिले में एक सिपाही को उसके ही कमरे में घंटों बंधक बनाकर पीटे जाने की घटना ने न सिर्फ पारिवारिक विवाद को उजागर किया है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क पुलिस चौकी इलाके में तैनात सिपाही पीयूष कुमार को उसके ही कमरे में बंधक बनाकर तीन घंटे तक बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। वहीं घटना की सूचना डायल 112 पर मिलने के बाद पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर सिपाही को उनके चंगुल से छुड़ाया जा सका। मामले में पुलिस ने सिपाही की पत्नी आराधना समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सिपाही पीयूष कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि "22 अप्रैल की रात चौकी प्रभारी द्वारा आईजीआरएस की आख्या लगाने के लिए बुलाया गया था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी आराधना ने उस पर शक जताया और दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने उसे काट लिया और अपने मायके वालों को बुला लिया। वहीं 23 अप्रैल की रात करीब दो बजे पत्नी आराधना, ससुर जैनू राम, सास उषा देवी, साले अमृतलाल और साढ़ू अवधेश उसके कमरे पर पहुंचे। उसका दरवाजा खुलवाकर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि मोबाइल फोन को ईंट से तोड़ दिया गया और उसे कमरे में बंद कर सुबह पांच बजे तक लगातार मारा-पीटा गया।"

प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि "पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

"बहरहाल यह घटना सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा सवाल है। ऐसे में यदि पुलिसकर्मी ही अपने घर में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा किस भरोसे है? इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून का डर खत्म होता जा रहा है और विवाद अब सीधे हिंसा में बदल रहे हैं। ऐसे में जरूरत है सख्त कार्रवाई और सामाजिक जागरूकता की, ताकि कानून का सम्मान बना रहे और हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.