Sonbhadra News : हॉउस अरेस्ट कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
कार्यकर्ता आवास के बाहर निकल 'वोट चोर गद्दी छोड़' और 'ज़ब-ज़ब मोदी डरता है पुलिस को आगे कर्ता है' के नारे लगा रहे थे नारे....

sonbhadra
2:10 PM, September 11, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र ।
• हॉउस अरेस्ट कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
• जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में वाराणसी जाने के लिए घर से निकल रहे थे कांग्रेसी नेता
• रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के पीछे स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश मिश्रा के आवास पर हुई पुलिस से झड़प
• कार्यकर्ता आवास के बाहर निकल 'वोट चोर गद्दी छोड़' और 'ज़ब-ज़ब मोदी डरता है पुलिस को आगे कर्ता है' के नारे लगा रहे थे नारे
• पुलिस ने सभी नेताओं को वापस घर में किया हॉउस अरेस्ट
• आवास के बाहर पुलिस का तगड़ा पहरा
• स्वर्ण जयंती चौक सहित पूरा नगर छावनी में तब्दील
• नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात




