Sonbhadra News : कृषकों को टिशुकल्चर पौध उपलब्ध कराए उद्यान विभाग - CDO
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के मार्गदर्शन में जनपद सोनभद्र से विलुप्त हो रहे चिरौजी (चार) के वृक्षों का मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज ग्राम परसौना, तेन्दूहार, कन्न्हारी, लॉली, उम्भा, इमलीपोखर,...

sonbhadra
8:09 PM, May 2, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• CDO ने स्थलीय निरीक्षण कर पुनरूद्धार करने हेतु कृषकों से की वार्ता
• विलुप्त हो रहे चिरौजी के पौधों क़ो बढ़ावा देने कृषकों को उन्न्तशील पौधें एवं मशीन संबंधित विभाग कराये उपलब्ध - CDO
• किसान बाहरी बिचौलियों क़ो न बेचें फल - CDO
• टिशुकल्चर पौध से 5 वर्ष बाद ही फल आना हो जाता है प्रारम्भ - CDO
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के मार्गदर्शन में जनपद सोनभद्र से विलुप्त हो रहे चिरौजी (चार) के वृक्षों का मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज ग्राम परसौना, तेन्दूहार, कन्न्हारी, लॉली, उम्भा, इमलीपोखर, मुर्तिया व पेढ़ के किसानों से ग्राम परसौना में चिरौजी के पौधों को पुनरूद्धार करने हेतु कृषकों से बातचीत की।
इस दौरान CDO जागृति अवस्थी ने कहा कि "चिरौजी के विलुप्त हो रहे पौधों को पुनः लगाने एवं प्रसंस्करण (मशीन) आदि हेतु जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया तथा कृषकों को उन्न्तशील पौधें एवं मशीन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया तथा कृषकों के बातचीत करते हुए संज्ञान में आया कि चिरौजी के फल से बीज निकालने एवं उनके विपणन आदि की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कृषकों से कम दामों पर विचौलियों द्वारा चिरौजी के फल खरीद लिए जाते है। कृषकों तथा फल इकठ्ठा करने वाले व्यक्तियों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। कृषकों द्वारा बताया गया कि फल इकठ्ठा करने के बाद फल से चिरौजी बीज निकालने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है।"
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शन के तौर पर एक मशीन उपलब्ध कराने हेतु जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया तथा स्थानीय लोगों से बाहर के बिचौलियों को फल न बेचने हेतु की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चिरौजी के बीज से तैयार पौध पर फल लगभग 7-8 वर्ष बाद आते है, इसको देखते हुए कृषकों को आगामी अगस्त माह में टिशुकल्चर पौध उपलब्ध कराने हेतु जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया। टिशुकल्चर पौध से 5 वर्ष बाद ही फल आना प्रारम्भ हो जाता है। कृषक चिरौजी के पौध अपने खेत अथवा मेड़ों पर लगा कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है।




