Sonbhadra News : बैरपान में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर पलटने से चालक की मौत, दो बाइक सवार कोयले में दबे
काफी मशक्कत के बाद कोयले में दबे बाइक सवारों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं केबिन में फंसे ट्रेलर चालक के शव को बाहर निकालकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

sonbhadra
7:14 PM, November 6, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
० रोडवेज बस से टकराकर पलटा कोयला लदा ट्रेलर
० दो बाइक सवारों समेत पांच यात्री घायल
अनपरा (सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बैरपान में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी की तरफ कोयला लेकर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही रोडवेज बस से टकराते हुए पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर में लदा कोयला रोडवेज बस के पीछे बाइक से जा रहे दो सवारों पर गिर पड़ा, जिससे दोनों कोयले के नीचे दब गए। वहीं ट्रेलर चालक बाबूलाल (22) पुत्र बखीरन निवासी रामपहरी, ग्राम मकरा-सिंदूर, थाना पिपरी केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन व जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद कोयले में दबे बाइक सवारों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं केबिन में फंसे ट्रेलर चालक के शव को बाहर निकालकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
इस हादसे में रोडवेज बस में सवार चार यात्री मनोज यादव पुत्र लालचंद यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी भोपतपुर, थाना जियनपुर, आजमगढ़, रमाशंकर पुत्र पन्ने, उम्र 19 वर्ष, निवासी मनरहवां, थाना अनपरा, ईशान पुत्र नंदलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिंगरौली, राजन पुत्र महादेव, उम्र 19 वर्ष, निवासी लोझरा, आकाश शदव पुत्र सेवक यादव, निवासी आजमगढ़, कशिश पुत्री जयप्रकाश, उम्र 18 वर्ष, निवासी सिंगरौली घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
।
।
पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।




