Sonbhadra News : खेल मैदान महुली में छः मार्च को आयोजित होगा "होली मिलन समारोह"
खेल मैदान महुली में आयोजित बैठक में होली मिलन समारोह मनाए जाने हेतु लिया गया निर्णय

सोनभद्र
8:22 PM, February 22, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। राजा बरियार शाह खेल मैदान पर आयोजित बैठक मेंआपसी भाईचारे,प्रेम और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाला मिलन उत्सव के रूप में होली मिलन समारोह मनाने हेतु बैठक में निर्णय लिया गया।
जाति भेद भाव को भुलाकर गले मिलने का संदेश देने वाले इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा हुई।
ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी छः मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन भव्य रूप से होगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा।
इसके पूर्व बैठक में विभिन्न सन्तों के जयंती मनाए जाने पर कार्यक्रम तय की गई।
बैठक में गांव के सम्मानित जन उपस्थित रहे।



