Sonbhadra News : महामहिम आनंदीबेन पटेल ने वनाधिकार पट्टा धारकों को वितरण किया खतौनी
गुरूवार को सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चकचपकी में महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल अनुसुचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी अधिनियम के तहत स्वीकृत दावों का खतौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महामहिम राज्यपाल
sonbhadra
7:39 PM, December 19, 2024
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । गुरूवार को सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चकचपकी में महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल अनुसुचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी अधिनियम के तहत स्वीकृत दावों का खतौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कीट वितरण किया गया।
बच्चों को बधाई देते हुए बच्चो से उत्साह और उत्साह वर्धन भी होता है। दूर दराज होने के कारण आप लखनऊ नहीं पहुंच सकते, लखनऊ वाले यहां नहीं आ सकते। सोनभद्र में वन व पर्यावरण भी है सोनभद्र में बहुत कुछ होने के बाद भी विकास में हम पीछे है पर्यटन की दृष्टि से जो है उसे बढ़ावा देने की जरूरत है अधिकारियों को भी इसकी चिंता करनी होगी। रामलाल के दर्शन के लिए करोड़ों लोग आते हैं।अभी कुंभ मेला लगने जा रहा है 40 करोड़ लोग पहुंच रहे हैं इसके लिए सोनभद्र का भी स्थान होना चाहिए।इसके लिए यहां के अधिकारियों को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। जिस तरह महिलाएं गहनों को ताला में बन्द रखती है।उसी तरह शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करें।पुलिस विभाग को स्टूडेंट पोलिस कैरट शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज भवन में इसे शुरू किया गया है। जिससे बच्चों को अनुशासन आए और आए । माता पिता को दारू से मुक्त दिलाए। स्कूल में स्वच्छता बनाए।पचास बच्चों को गुणवत्ता व हुनर निकालने के लिए बच्चों के साथ प्रयास करना होगा। एसपीजी शिक्षण, बैंड में बच्चों को तैयार करें। बजाए बच्चे।ऐसे बच्चों का सोनभद्र में नाम हो सब कुछ लखनऊ काशी प्रयागराज में हो वह सोनभद्र में होना चाहिए।परिश्रम और कमिटमेन्ट की कमी है एस पी जी और बैंड की तालिम होनी चाहिए ।




