Sonbhadra News : हिंदू नव वर्ष अंग्रेजी नव वर्ष से 57 वर्ष बड़ा है- विद्या शंकर पाण्डेय

विक्रम संवत 2088 की शुरुआत चैत्र मास की प्रतिपदा से होती है जिसे हिंदू नव वर्ष और भारतीय नव वर्ष कहा जाता है इस वर्ष चैत्र प्रतिपदा 29 मार्च सायं 4:27 से 30मार्च 12:49 तक है उदया तिथि को अपना सनातन धर

news-img

sonbhadra

1:21 PM, March 27, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

नीरज सिंह (संवाददाता)

सलखन (सोनभद्र) । विक्रम संवत 2088 की शुरुआत चैत्र मास की प्रतिपदा से होती है जिसे हिंदू नव वर्ष और भारतीय नव वर्ष कहा जाता है इस वर्ष चैत्र प्रतिपदा 29 मार्च सायं 4:27 से 30मार्च 12:49 तक है उदया तिथि को अपना सनातन धर्माव लंबी समाज आदर्श मानता है इसलिए 30 मार्च से हिंदू नव वर्ष व भारतीय नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है, सभी ग्रहों के राजा माने जाने सूर्य इस वर्ष के राजा हैं इसी दिन से वासंतिक नवरात्रि भी प्रारंभ होता है जो इस वर्ष 6 अप्रैल तक रहने वाला है धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम व धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी हुआ था ,हिंदू नव वर्ष का स्वागत केवल मनुष्य ही नहीं प्रकृति भी करती है इस समय ऋतुराज बसंत ने प्रकृति को अपनी गोदी में समेट लीए होता है सनातन धर्म को मानने वाला हिंदू समाज हिंदू नव वर्ष को बड़े उत्साह के साथ स्वागत करता है हिंदू नव वर्ष का पहला पर्व चैत्र नवरात्र और गुडी पडवा होता है अंग्रेजी नव वर्ष से 57 वर्षबड़ा है अपना हिंदू नव वर्ष उपरोक्त कथन विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सोनभद्र विद्या शंकर पाण्डेय के हैं श्री पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान उपरोक्त बयान के अतिरिक्त पत्रकारों से कहा कि भारतीय नव वर्ष के स्वागत में जिले के विहीप के कार्यकर्ता जहां गांव में विहीप की टीम है ऐसे 200 स्थान पर श्री राम महोत्सव का आयोजन करेंगे साथ ही साथ खंड स्तर पर 20 स्थान चयनित हुए हैं जहां श्री राम शोभा यात्रा और धर्म सभाओं का आयोजन होगा

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.