Sonbhadra news : राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में हिंडाल्को रेणुकूट टीम का औद्योगिक भ्रमण
राजकीय इंजीनयरिंग कॉलेज सोनभद्र के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के अंतर्गत Hindalco Industries Ltd, Renukoot की एक उच्चस्तरीय टीम ने संस्थान का भ्रमण किया।

sonbhadra
5:46 PM, January 9, 2026
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क। राजकीय इंजीनयरिंग कॉलेज सोनभद्र के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के अंतर्गत Hindalco Industries Ltd, Renukoot की एक उच्चस्तरीय टीम ने संस्थान का भ्रमण किया। टीम का नेतृत्व एवीपी सोनाली साओ ने किया। इस अवसर पर टीम ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उद्योग-तैयारी,कौशल विकास एवं करियर संभावनाओं के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया।
छात्र- संवाद सत्र में सोनाली साओ ने विद्यार्थियों की करियर आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली तथा उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने पर बल दिया। इसके उपरांत टीम ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं इलेक्ट्रिकल,माइनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं लैंग्वेज लैब—का अवलोकन किया और संस्थान की आधुनिक अधोसंरचना की सराहना की।
इसके लिए संस्थान के निदेशक प्रो जी एस तोमर के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की गई।हिंडाल्को रेणुकूट टीम का स्वागत एवं भ्रमण का समन्वयन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समन्वयक डॉ अरविन्द कुमार तिवारी एवं डॉ भावना अरोरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. डी. के. त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु कटियार, डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. राज कुमार पटेल, डॉ. पी. के. वर्मा, श्री दीपक एवं श्री प्रशांत पांडेय सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
टीम प्रमुख ने आश्वस्त किया कि भविष्य में संस्थान के विद्यार्थियों की भर्ती तथा औद्योगिक भ्रमण को लेकर हिंडाल्को रेणुकूट सकारात्मक पहल करेगा। यह भ्रमण संस्थान –उद्योग सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।




