Sonbhadra News : नारद मोह भंग के साथ हिंडालको रेणुकूट की रामलीला शुरू
हिंडालको रामलीला परिषद द्वारा इस वर्ष भी रामलीला का शुभारंभ हो गया । नव दिनों तक चलने वाले इस लीला में पहले दिन नारद मुनि के घोर तपस्या से भयभीत इंद्रदेव ने कामदेव को तपस्या भंग करने के लिए भेजा।

sonbhadra
6:57 PM, October 4, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेनुकूट (सोनभद्र) । हिंडालको रामलीला परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का शुभारंभ हो गया । नव दिनों तक चलने वाले इस लीला में पहले दिन नारद मुनि के घोर तपस्या से भयभीत इंद्रदेव ने कामदेव को तपस्या भंग करने के लिए भेजा, कामदेव के विजय ना मिलने पर नारद मुनि से क्षमा मांगते हैं। काम विजय की होने की सूचना भगवान विष्णु के पास जाकर सुनाते हैं भगवान विष्णु नारद के मन को शांत करने के लिए मोह माया रचते हैं मोह माया में फंसकर नारद मुनि शीलनिधि की कन्या से विवाह करने के लिए भगवान विष्णु से सुंदर रूप मांगने पर बंदर का रूप दे देते हैं शीलनिधि की कन्या से विवाह न होने से नाराज नारद मुनि भगवान विष्णु के पास पहुंचते हैं और मनुष्य रूप धारण का श्राप दे देते हैं।उधर रावण विभीषण और कुंभकरण घोर तपस्या कर ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त कर लेते हैं, वरदान पाकर रावण देवताओं, साधु -संतो और पृथ्वी पर अत्याचार करना शुरू कर देता है जिससे पृथ्वी तराई-तराई करने लगती है,पृथ्वी की पुकार सुनकर सभी देवता भगवान विष्णु के पास जाते हैं भगवान से प्रार्थना करते हैं भगवान विष्णु मनुष्य का रूप धारण कर रावण का वध करने का उद्घोष कर देते हैं,
इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में आऐ हिंडाल्को के एचआर हेड जसवीर सिंह और एल्युमिना प्लांट के हेड एन एन राय ने गणेश पूजन के साथ लीला का शुभारंभ किया।इस अवसर पर रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, सचिव आदित्य प्रकाश पांडे निर्देशक सुनील परवाल सहित सभी कलाकार और लीला प्रेमी मौजूद रहे।




