हिंडाल्को रेणुकूट में विद्युत मानकीकरण और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में इलेक्ट्रिकल टास्क फोर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। टीम के सदस्यों की गहन तकनीकी विशेषज्ञता, सतत प्रयास और समन्वित कार्यशैली के माध्यम से संयंत्र में उच्चतम स्तर की सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता सुनिश्चित की गई। प्रतियोगिता के दौरान हिंडल्को रेणुकूट द्वारा अपनाई गई उन्नत विद्युत सुरक्षा एवं विश्वसनीयता संबंधी प्रथाओं को प्रस्तुत किया गया, जिनमें आर्क फ्लैश डिटेक्शन रिले आधारित सुरक्षा प्रणाली, ट्रांसफॉर्मर की रिमोट मॉनिटरिंग, ट्रैवलिंग वेव सिद्धांत पर आधारित ट्रांसमिशन लाइन डिफरेंशियल प्रोटेक्शन, आरएलए आधारित ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, तथा पूरे रेणुकूट परिसर में विद्युत सुरक्षा मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं का क्रियान्वयन शामिल है।