Sonbhadra News : हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरण
सी.एस.आर. प्रमुख अनिल झा के नेतृत्व में आदित्य बाल विद्या मंदिर ग्राम गुलाल झरिया एवं सुपाचुआ में शैक्षणिक सामग्री किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

sonbhadra
5:24 PM, July 31, 2025
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हिण्डाल्को रेणुकूट के क्लस्टर हेड समीर नायक एवं क्लस्टर एच.आर. हेड जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में तथा सी.एस.आर. प्रमुख अनिल झा के नेतृत्व में आदित्य बाल विद्या मंदिर ग्राम गुलाल झरिया एवं सुपाचुआ में शैक्षणिक सामग्री किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दोनों विद्यालयों के कुल 354 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री किट जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, किताबें, नोटबुक, लंच बॉक्स, पानी बोतल और छाता शामिल है, वितरित किया गया। गौरतलब है कि उक्त गांवों मे हिण्डाल्को सी.एस.आर. के अंतर्गत संचालित आदित्य बाल विद्या मंदिर निःशुल्क विद्यालय है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके क्षेत्र में वंचित समुदाय के शिक्षा विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं।
हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री किट प्रदान करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गये। आदित्य बाल विद्या मंदिर गुलाल झरिया में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जुबैर आलम के मुख्य आतिथ्य में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया जिसमें श्री धर्मेन्द्र पॉल पूर्व प्रधान ग्राम झारोखुर्द, पंचायत संदस्यगण, मुख्य ब्लॉक संयोजक हरिहर श्री प्रसाद यादव, ब्लॉक संयोजक विश्वनाथ कुशवाहा, क्लस्टर संयोजक लक्ष्मण प्रसाद, प्रधानाचार्य सत्यनारायण, शिक्षकगण एवं पालकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर श्री आलम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्वक किये जा रहे कार्यों का सराहना की। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में आदित्य बाल विद्या मंदिर के संचालन से क्षेत्र में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त हो रही है।




