Sonbhadra News : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बग्घानाला में हाइट बीम में मारी टक्कर, एक लेन से आवागमन बाधित
थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत डाला स्थित वैष्णो मंदिर के पास बग्घानाला पुराने रेलवे ओवर ब्रिज पर लगे हाइट बीम को एक रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया ।

वाहन के टक्कर से क्षतिग्रस्त हाइट बीम
sonbhadra
8:52 AM, December 8, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत डाला स्थित वैष्णो मंदिर के पास बग्घानाला पुराने रेलवे ओवर ब्रिज पर लगे हाइट बीम को एक रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया । जिससे पुराने ओवर ब्रिज मार्ग से दो पहिया, आटो व हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया । हालांकि नए पुल से सभी वाहनों का आवागमन सुचारू हो रहा है ।
मिली जानकारी अनुसार थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत डाला स्थित वैष्णो मंदिर के पास बग्घानाला में पुराना रेलवे ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त हो जाने से पुराने रेलवे ओवर ब्रिज पर से भारी वाहनो के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । जिसको लेकर पुराने ब्रिज पर हाइट बीम लगाया गया । पुराने ब्रिज से सिर्फ दो पहिया ,आटो व हल्की चार पहिया वाहनों का आवागमन किया जा रहा था । बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर पुराने रेलवे ब्रिज पर लगे हाइट बीम में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बीम क्षतिग्रस्त हो कर मार्ग पर गिर गया।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर को मौके पर मौजूद रहे लोगों द्वार पुराने रेलवे ब्रिज से जाने से रोका गया पर ट्रेलर चालक नशे में धुत बताया जा रहा है जो वाहन को नहीं रोका मार्ग पर लगे बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए हाइट बीम में टक्कर मार दिया । जिससे हाइट बीम क्षतिग्रस्त हो गया । जिससे पुराने रेलवे ब्रिज मार्ग से जा रहे दो पहिया आटो व हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया । सभी वाहनों का आवागमन नए बने रेलवे ब्रिज से सुचारू किया गया । हाइट बीम क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग कर रहे अधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दिया गया है ।




