Sonbhadra news : तेज रफ्तार टेम्पो ने छात्रा को सड़क पर पटका, हालत गंभीर
नौवटोलिया मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार टेम्पो की चपेट में आने से 19 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

Ai जेनरेटेड फोटो
sonbhadra
7:36 PM, August 31, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के नौवटोलिया मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार टेम्पो की चपेट में आने से 19 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा टेम्पो से उछलकर सड़क पर जा गिरी।
भकसीहवा कोटा निवासी सीमा कुमारी यादव (19), पीजी कॉलेज ओबरा में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बताया गया कि फीस की रसीद जमा करने के बाद वह टेम्पो से अपने घर लौट रही थी। नौवटोलिया मोड़ के पास चालक ने तेज गति से टेम्पो मोड़ा, जिससे छात्रा बाहर गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल छात्रा को तत्काल चोपन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना चोपन पुलिस को नहीं दिए जाने की बात सामने आई है।




