Sonbhadra News : संजय की मदद के लिए उठ रहे मददगारों के हाथ
गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल संजय को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर किया है जहाँ इलाज चल रहा है।

दुर्घटना के बाद सहमें बच्चे व अस्पताल ले जाते परिजन
सोनभद्र
6:11 PM, October 18, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)।थाना क्षेत्र अंतर्गत रींवा-राँची राजमार्ग पर स्थित पोलवा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल संजय के इलाज हेतु मददगारों के हाथ उठने लगे हैं। संजय को बेसुध हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद दुद्धी ले जाया गया था जहाँ स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया था। जहाँ से बेहतर इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां स्थिति स्थिर बनी हुई है।संजय की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है।अति गरीब व असहाय होने के कारण परिजन इलाज समेत अन्य खर्च वहन करने में सक्षम नही हैं।
गांव के ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल ने ग्रामीणों समेत सक्षम लोगों से मदद की अपील की है जिससे मददगार मदद भी कर रहे हैं।पारिवारिक स्वजन उदय शर्मा, लालमणि,राजकुमार शर्मा, शिवदास समेत अन्य सहयोगियों ने संजय की आर्थिक मदद के लिए फ़ोन पे,गूगल पे हेतु नम्बर जारी किया गया है-7355419164, जिसपर अपना सहयोग दे सकते हैं।
-दुर्घटना में पत्नी की हो चुकी है मौत
सड़क दुर्घटना में घायल संजय शर्मा की पत्नी मीना देवी की मौत हो चुकी है।जिनकी कागजी कार्यवाई के बाद शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेजा गया है।घर में छः बच्चे काजल(12),पायल(10),शिवानी(6),पीहू(2),कंगन(8),सत्यम(6) माँ को न देखकर रोने लग रहे हैं।घर से दवा कराने निकले माता पिता के लौटने की राह देखते देखते वे सहम जा रहे हैं। कुछ परिजन उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।इन बच्चों के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पिता की भी हालत गम्भीर बनी हुई है।डॉक्टरों ने परिजनों से बताया कि जब हालत में सुधार होगा,उसके बाद पैर का ऑपरेशन किया जाएगा ।




