Sonbhadra News : मलैया नदी पर बने सेतु पर गुजरने वाले भारी वाहनों को किया गया प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने दिया आदेश
जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत रा०मा०सं०-75ई (NH-39) रीवा-रॉची मार्ग के मलैया नदी कि०मी० 300 (चैनेज 299.200) पर बने सेतु से गुजरने वाले भारी वाहनों को प्रतिबन्धित किया जाता है।

sonbhadra
8:41 PM, July 19, 2025
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने अवगत कराया है की अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय मार्ग खण्ड, लो०नि०वि०, मीरजापुर के क्रम में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि रा०मा०सं0-75ई (NH-39) रीवॉ-रॉची मार्ग के मलैया नदी कि०मी० 300 (चैनेज 299.200) पर बना सेतु जो मध्यप्रदेश राज्य को झारखण्ड को जोड़ता है का स्लैब मध्य स्पान असुरक्षित है क्योंकि स्लैब और पीयर के मध्य लगी बेयरिंग क्षतिग्रस्त हो गयी है एवं स्लैब नीचे धस गया है। वर्तमान में यह सेतु भारी वाहनों के आवागमन हेतु असुरक्षित है। उन्होंने बताया की सुरक्षा के दृष्टिगत रा०मा०सं०-75ई (NH-39) रीवा-रॉची मार्ग के मलैया नदी कि०मी० 300 (चैनेज 299.200) पर बने सेतु से गुजरने वाले भारी वाहनों को प्रतिबन्धित किया जाता है।




