वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0अश्वनी कुमार ने बताया कि "सीएसआर मद से 10 नए हेल्थ एटीम क्रय किए गए हैं और सभी हेल्थ एटीम को निर्धारित स्थान पर लगने के लिए भेजा जा चुका है। इस हेल्थ एटीएम मशीन के लगने से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम होगी और स्वास्थ्य जांच के लिए मरीजों को जिला अस्पताल भी नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हेल्थ एटीएम मशीन से मरीज ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि की जांच करा सकेंगे. साथ ही इसमें कई पैथोलॉजी टेस्ट भी हो सकेंगे. उनके नजदीक ही सभी प्रकार की जांच हो सकेगी। जल्द ही इन मशीनों को लोगों के लिए शुरू किया जाएगा।"