Sonbhadra News : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांची गई 250 मरीजों की सेहत
आज ओम प्रकाश पाण्डेय कॉलेज आफ पैरामेडिकल एंड साइंसेस, प्रभव हॉस्पिटल एवं अनस पैथोलॉजी के संयुक्त तत्वाधान में चतरा विकास खंड अंतर्गत किरहुलिया पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया...

sonbhadra
10:06 PM, November 16, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज ओम प्रकाश पाण्डेय कॉलेज आफ पैरामेडिकल एंड साइंसेस, प्रभव हॉस्पिटल एवं अनस पैथोलॉजी के संयुक्त तत्वाधान में चतरा विकास खंड अंतर्गत किरहुलिया पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कैम्प में 250 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉक्टर की परामर्श पर निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिकांश मरीज वायरल फीवर, टॉयफायड, शुगर, उच्च रक्तचाप, दमा आदि बीमारियों से पीड़ित मिले हैं। इस दौरान मरीजों के रक्त की भी जाँच की गयी।
इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर ओम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि "स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का अनुभव शानदार है। लोगों को पास ही सुविधा मिल गई है। निःशुल्क स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ। पैथालॉजी जांचें भी कराई गईं। दवाइयां भी दी गईं। इस पहल से कई मरीजों को इलाज मिला।"
वहीं प्रभव हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ0 आर0डी0 चतुर्वेदी ने कहा कि "आए दिन मौसम में बदलाव आ रहा है, ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।"
वहीं स्वास्थ्य कैम्प के आयोजन पर ग्रामीणों ने आयोजकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए बताया कि पहली बार गाँव में इस तरह का स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया है। दुरस्त ग्रामीण जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने का आयोजनकर्ताओं का यह प्रयास काफी सराहनीय है।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश द्विवेदी, अनु मौर्य, डॉ0 पंकज द्विवेदी, डॉ0 रिचा पाठक, आशु चतुर्वेदी, वर्षा मिश्रा, नेहा, संगीता, डॉ0 प्रद्युम्न मिश्रा, सौरभ, आदर्श चतुर्वेदी, डिप्टी डायरेक्टर अश्वनी पांडेय तथा उमेश चन्द्र चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




