Sonbhadra News : मौत के अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, घोरावल में दो अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई

जिले में अवैध निजी अस्पतालों का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बावजूद कई जगह बिना पंजीकरण और मानकों के अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जहां मरीजों की जान से खिलवाड़......

news-img

अवैध तरीके से संचालित हॉस्पिटलों पर ताला जड़ते नोडल अधिकारी डॉ0 गुलाब शंकर यादव......

sonbhadra

10:57 PM, April 10, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जिले में अवैध निजी अस्पतालों का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बावजूद कई जगह बिना पंजीकरण और मानकों के अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जहां मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। शुक्रवार को घोरावल क्षेत्र में नोडल अधिकारी की जांच के दौरान ऐसे ही दो अस्पतालों की पोल खुल गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक अस्पताल को सील कर दिया, जबकि दूसरे के ऑपरेशन थियेटर पर ताला जड़ दिया गया। साथ ही दोनों अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पताल पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ0 गुलाब शंकर यादव ने घोरावल क्षेत्र में अभियान चलाकर कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान आनंद हॉस्पिटल बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया। अस्पताल में एक महिला मरीज को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। मानकों की अनदेखी और अवैध संचालन को देखते हुए अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया। मरीज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल रेफर कर दिया गया। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इसी क्रम में हेल्थ केयर हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया, जो अवैध रूप से संचालित पाया गया। कार्रवाई करते हुए अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को सील कर दिया गया। हालांकि अस्पताल में हाल ही में एक मरीज का ऑपरेशन हुआ था और उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तत्काल स्थानांतरित करना संभव नहीं था। ऐसे में मरीज को वहीं भर्ती रखकर उपचार जारी रखने की अनुमति दी गई है। अस्पताल संचालक को भी नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

निजी हॉस्पिटल पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ0 गुलाब शंकर यादव ने कहा कि "मरीजों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में अवैध अस्पतालों, झोलाछाप डॉक्टरों और बिना मानकों के संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.