Sonbhadra News : अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का प्रहार जारी, चार हॉस्पिटल सीज
अवैध अस्पतालों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का प्रहार लगातार जारी है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रॉबर्ट्सगंज, शाहगंज और दुद्धी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों पर छापेमारी की कार्यवाही..

अवैध हॉस्पिटल को सीज करते नोडल अधिकारी डॉ0 गुलाब शंकर यादव
sonbhadra
8:50 PM, May 31, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । अवैध अस्पतालों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का प्रहार लगातार जारी है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रॉबर्ट्सगंज, शाहगंज और दुद्धी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों पर छापेमारी की कार्यवाही की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध तरीके से संचालित चार हॉस्पिटलों को सीज कर दिया और भविष्य में संचालन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दिया। जहाँ इन इस कार्यवाही से झोलाछाप में हड़कंप मच गया, वहीं दूसरे झोलाछाप चिकित्सक अपनी दुकान बंद कर फरार होने में ही भलायी समझी।
नोडल अधिकारी डॉ0 गुलाब शंकर यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घोरावल व रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के निजी अस्पतालों पर छापैमारी की। इस दौरान टीम ने घोरावल में तीन निजी अस्पतालों कलावती हॉस्पिटल, नीलम हॉस्पिटल, उन्नति हॉस्पिटल और रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित लाइफ लाईन हॉस्पिटल को अवैध रूप से संचालित, चिकित्सक व पंजीकरण न होने की दशा में सील कर दिया है।
इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ0 गुलाब शंकर यादव ने बताया कि "जिलाधिकारी के निर्देश पर झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध अस्पतालों के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी क्रम में आज चार हॉस्पिटलों घोरावल स्थित कलावती हॉस्पिटल, नीलम हॉस्पिटल व उन्नति हॉस्पिटल तथा रॉबर्ट्सगंज स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल को पंजीयन नहीं होने और अवैध तरीके से संचालित होता पाए जाने पर सीज कर चेतावनी जारी की गई है साथ ही दुबारा संचालित होते पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी निजी हॉस्पिटल संचालकों को सलाह दी है कि वे पंजीयन कराकर ही क्लिनिक संचालित करें, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।”




