Sonbhadra News : गोटीबांध में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
विकास खंड नगवा के गोटीबांध गांव में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों कि संख्या में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा भी दिया गया ।

sonbhadra
1:10 PM, January 19, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवा के गोटीबांध गांव में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें दर्जनों कि संख्या में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा भी दिया गया ।
इंडियन मेडिको आर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष डॉ विमलेश रामकुमार यादव के देख रेख में शिविर में पहुंचे मरीजों में जिसमें मोतियाबिंद, मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर सहित हारनीया, भगंदर, हड्डियों का दर्द आदि बिमारियों का जांच परिक्षण कर जानकारी एवं बचाव के बारे में बताया गया एवं मौजूद मरीजों का चेकअप कर दवा आदि देकर इलाज के लिए उचित सलाह दिया गया वहीं इस दौरान नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजने कि व्यवस्था कि गई डा0 विमलेश ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नेत्र परीक्षण कर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है अभी इस शिविर में करीब साठ से अधिक मरीजों का उपचार कर दवा एवं सलाह दिया गया । इस मौके पर महिला डॉक्टर रंजना राजपूत ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिया ।




