Sonbhadra News : हिण्डाल्को सीएसआर द्वारा किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजन
हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नॉलाजी पार्क म्योरपुर के सभागार में किशोरियों के लिए एक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

sonbhadra
8:03 PM, July 30, 2025
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नॉलाजी पार्क म्योरपुर के सभागार में किशोरियों के लिए एक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम हिण्डाल्को के मुखिया समीर नायक के नेतृत्व में एवं कलस्टर एच.आर हेडकि जसबीर सिंह के मार्गदर्शन एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रमुख अनिल झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य किशोर बालिकाओं को उनके स्वास्थ के प्रति जागरुक करना था जिसमे 81 किशोरियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों के बारे में वैज्ञानिक और सटीक जानकारी देकर उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के महिला चिकित्सक डॉ0 निधि सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय स्कूल की छात्राओं को सन्तुलित आहार व व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष रुप से मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और तनाव प्रबन्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में सही जानकारी का होना एक स्वास्थ और आत्मविश्स से भरे भविष्य की नींव रखता है।
कार्यक्रम के दौरान एक संवादात्मक सत्र भी रखा गया जिसमें छात्राओं ने विशेषज्ञों से अपनी स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था सम्बन्धी जिज्ञासाओं के उत्तर प्राप्त किए। छात्राओं ने इस कार्यक्रम में गहरी रुची दिखाई और इसे अपने लिए फायदेमंद बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।