Sonbhadra News : गाँव का चुनाव क्या टला समस्याओं से मुँह मोड लिए जनप्रतिनिधि
विधायक जी ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि चुनाव विकास से नहीं बल्कि तिकडम से जीता जाता है। विधायक के इस बयान का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा है।

sonbhadra
2:24 PM, May 31, 2026
- बिजली पानी की समस्या से जूझ रहे लोग
- कोई सुधि लेने वाला नहीं
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । इन दिनों बीजेपी के एक विधायक का बयान तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विधायक जी ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि चुनाव विकास से नहीं बल्कि तिकडम से जीता जाता है। विधायक के इस बयान का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा है।
चाहे शहर हो या फिर गाँव इन दिनों भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। लेकिन इनमें सबसे खराब स्थिति गाँव की है जहाँ लोग न सिर्फ बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं बल्कि पानी के लिए भी तरस रहे हैं। बीजपुर में तमाम समस्याओं को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ा हुआ है। ग्राम पंचायत चुनाव क्या टला जनप्रतिनिधि भी निश्चिंत नजर आने लगे हैं। चाहे प्रधान हों या फिर वार्ड सदस्य या बीडीसी सभी समस्याओं से पल्ला झाड़ लिए हैं। लोगों का कहना है कि नेता सिर्फ चुनाव में ही दिखते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। यहाँ लोग अघोषित बिजली कौटती से परेशान है लेकिन कोई जनप्रतिनिधि आवाज उठाने को तैयार नहीं। यही हाल पानी का है लोग एक एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं लेकिन ग्राम पंचायत का हर सदस्य मौन धारण किया हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि सिर्फ अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं, उन्हें समस्या से कोई लेना देना नहीं है। लोगों ने कहा कि यदि ग्राम पंचायत का चुनाव समय पर होता तो इन्हीं नेताओं को हर समस्या दिखनी लगती। उनका कहना है कि जैसा वे कर रहे हैं जनता भी उन्हें चुनाव के वक्त उसी तरह का जबाब देगी।




