Sonbhadra News : श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई हनुमान जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
विंढमगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन,हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन समेत कई संगीतमय कार्यक्रम हुए आयोजित

सोनभद्र
10:46 PM, April 2, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा पर स्थित विंढमगंज के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष बेहद भव्य और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का ऐसा माहौल देखने को मिला, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और “जय श्री राम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।इस पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शामिल होकर लोगों ने न केवल पुण्य अर्जित किया, बल्कि आपसी भाईचारे और एकता का भी संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक सोहर गीत रहा, जिसने माहौल को और भी भावुक और भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इसके साथ ही सांस्कृतिक मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।इस भव्य आयोजन का सफल संचालन मंदिर के पुजारी आनंद दुबे के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने हनुमान जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमें भक्ति, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके मार्गदर्शन में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग—डब्लू जायसवाल, संजय कुमार गुप्ता, उदय जायसवाल, पप्पू गुप्ता, मोनू केसरी, प्रभात कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, बिट्टू जायसवाल, संजीत कुमार गुप्ता, उमेश कुमार जायसवाल, बुटन जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता, हर्षित कुमार, नंदकिशोर गुप्ता, सुनील गुप्ता, लव कुश चंद्रवंशी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।



