Sonbhadra News : हनुमान मंदिर से आधा दर्जन घंटा चोरी मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, घंटा बरामद
डाला चौकी परिसर स्थित मंदिर से घंटा चोरी का मामला स्थानीय पुलिस के लिए किरकिरी बना हुआ था । जिसमे पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही घंटा सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के साथ पुलिस टीम
sonbhadra
5:53 PM, October 23, 2024
मंटू शर्मा/घनश्याम पांडे (संवाददाता)
डाला/चोपन (सोनभद्र) । नगर क्षेत्र अंतर्गत बाजार स्थित पुलिस चौकी परिसर के हनुमान भैरो मंदिर से बीती रविवार की रात छोटे- बड़े लगभग आधा दर्जन घंटा चोरी होने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया था । चौकी परिसर स्थित मंदिर से घंटा चोरी का मामला स्थानीय पुलिस के लिए किरकिरी बना हुआ था । जिसमे पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही घंटा सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की सूचना मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दी थी मंदिर के पूजारी पंडित जगरनाथ पांडेय कि मानें तो वह प्रतिदिन की तरह बीती रविवार शाम भोजन करने के बाद मंदिर के बरामदे में सो गए की बीती रविवार की रात्रि लगभग दो बजे नींद खुली तो देखा कि एक नकाबपोश व्यक्ति कुर्सी पर खड़े होकर मंदिर के सामने लगे पीतल के घंटे को काट रहा था हमने उसे पकड़ने की आवाज लगाई तो वह भाग गया। नजदीक जाकर देखा तो हनुमान जी के सामने समेत मंदिर में लगा सात पीतल का घंटा व त्रिशुल गायब था। सोमवार की सूबह कुछ लोगों ने बताया कि चूड़ी गली स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे मंदिर का त्रिशूल पड़ा है वंहा जाने पर त्रिशूल व दीवार के ऊपर रखा एक घंटा मिल गया बाकी छः पीस पीतल का घंटा चोरों ने चोरी कर लिया था। घंटा चोरी होने की सूचना पूजारी द्वारा पुलिस को मौखिक रूप से दे दी गई थी । हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद त्रिपाठी ने चोरी की घटना से संबंधित पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई थी। चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस प्रयास में जुटी हुई थी कि 48 घंटे के अंदर ही पुलिस को कामयाबी मिल गई ।
संबंधित मामले में थाना चोपन में मु0अ0स0 227/2024 पंजीकृत कर धारा 303(2) BNS के सफल अनावरण के संबंध में चोपन पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त चोरी गये माल व मुल्जिम से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्राप्त निर्देश के क्रम में आज बुधवार को सुबह समय 04.05 बजे, शहीद स्थल डाला से उक्त अभियोग से सम्बन्धित चौकी डाला परिसर में स्थित हनुमान मंदिर से चोरी गये 06 अदद घंटे को अभियुक्त रोहित उर्फ कल्लू पुत्र राजनरायन उर्फ छटंकी निवासी वार्ड नं0 3 मलिन बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष के कब्जे से बरामद हुई । अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास -




