Sonbhadra News : रामा हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया 'गोंद भराई उत्सव'
मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य व गर्भवती माताओं को कुपोषण से बचाने के लिए आज उरमौरा स्थित रामा हॉस्पिटल में गोद भराई कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

sonbhadra
11:07 PM, August 9, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य व गर्भवती माताओं को कुपोषण से बचाने के लिए आज उरमौरा स्थित रामा हॉस्पिटल में गोद भराई कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी (नगर) चारु द्विवेदी ने गर्भवती महिलाओं क़ो टीका लगाकर और पोषण पोटली स्वरूप उपहार देकर गोद भराई रश्म सम्पन्न कराया। इस दौरान अनस पैथोलॉजी की तरफ से गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जाँच भी की गयी।
इस दौरान रामा हॉस्पिटल की गायनोक़ोलॉजिस्ट डॉ0 साहिला कादरी ने बताया कि "इस प्रयास के पीछे उद्देश्य यह है कि जागरूकता की कमी और अभाव में गर्भवती महिलाओं में खून की कमी आ जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान ध्यान न देने पर महिला कमजोर हो जाती हैं। जिसके कारण पैदा होने वाला बच्चा कमजोर होता है, जो कि कुपोषण का शिकार हो जाता है। ऐसी स्थिति न पैदा हो इसके लिए गर्भवती महिला को बेहतर देखभाल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही महिलाओं को गर्भधारण की पुष्टि हो जाय वे योग्य गायनोकॉलोजिस्ट की निगरानी में रहें तथा नियमित रूप से चेक-अप कराएं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। आखिरी महीनों में शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इस दौरान आहार में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ वसा की भी मात्रा का होना जरूरी होता है। महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रसव पूर्व देखभाल, एनीमिया की रोकथाम व पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी।"
इस दौरान रामा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ0 अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक सिद्धार्थ शंकर मिश्रा, वाराणसी स्थित मैक्सवेल हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ0 अनिल कुमार पांडेय, डॉ0 कल्पना सिंह, प्रशांत पांडेय, विनीत पांडेय, डॉ0 रामराज सिंह पटेल, डॉ0 राजीव यादव, सुमित पांडेय, डॉ0 राजकुमार पटेल, राजेश, दुद्धी स्थित केयर हॉस्पिटल के प्रबंधक अशोक कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं मौजूद रही।




