Sonbhadra News : कावरियों का जत्था रवाना,बाबा वैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण
विंढमगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों समेत सैकड़ों कांवरिया बाबा वैधनाथ को जलार्पण के लिए रवाना हुए

सोनभद्र
8:04 PM, August 11, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय कस्बे समेत आस पास के गांवों से लगभग 600 कांवरियों का जत्था मंगलवार को रवाना हुआ।सभी कावरिया सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करेंगे। कांवरिए 6 बस और करीब 20 छोटी गाड़ियों में सवार होकर अपने-अपने गांव के देवी-देवताओं एवं आराध्य की पूजा-अर्चना करते हुए विंढमगंज के मां काली मंदिर, बाबा डीहवार राम-जानकी मंदिर, सूर्य देव मंदिर, महावीर मंदिर एवं शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आगे रवाना हुए। लोग राम जानकी मंदिरके महंत मनमोहन दास, हृदयानंद, नंदलालतवारी महावीर मंदिर के पुजारी आनंद दुबे, मां काली मंदिर के पुजारी मनोज तिवरी इन सभी मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद लिया और तत्पश्चात देववघर के लिए हुए रवाना।
इस दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाल मिष्ठान भंडार, रघुवर केसरी, प्रदीप होटल एवं सियाराम होटल की ओर से कांवरियों के लिए शुद्ध प्रसाद, खीर पेड़ा, केला, हलवा एवं विभिन्न प्रकार के फलाहार तथा जलपान की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य की सराहना की।
कांवरियों के जत्थे में राजीव रंजन तिवारी, प्रभात कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुमन गुप्ता, पवन कुमार रजक, निरंजन सोनी, यदुनाथ यादव , मदन वर्मा, संजय यादव, संजय गुप्ता, अमित केसरी, जितेंद्र गुप्ता, गगन गुप्ता, श्याम सुंदर, रवि गुप्ता, राजकुमार, सुरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांवरिया शामिल रहे।
डीजे और भक्ति गीतों की धुन पर कांवरिए नाचते-गाते और बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। “हर हर महादेव”, “जय शिव शंभू” और “जय बाबा बैद्यनाथ” के जयघोष से पूरा विंढमगंज नगर क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।




