Sonbhadra News : दीक्षांत परेड से पहले भव्य रिहर्सल, पुलिस लाइन में दिखा अनुशासन का दम
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड पर आगामी दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) को लेकर भव्य पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट.....

sonbhadra
5:47 PM, April 23, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड पर आगामी दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) को लेकर भव्य पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, तालमेल और जोश के साथ अपनी तैयारी का दम दिखाया।
रिहर्सल के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर पूरे आयोजन का बारीकी से निरीक्षण किया। मार्च पास्ट के दौरान रिक्रूट्स ने बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए शानदार समन्वय का प्रदर्शन किया, जो उनके कठोर प्रशिक्षण और समर्पण का स्पष्ट प्रमाण रहा।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य में कर्तव्यनिष्ठ, सजग एवं जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने आगामी मुख्य समारोह को त्रुटिहीन और भव्य बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड ग्राउंड की व्यवस्थाएं, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और साफ-सफाई को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात चारु द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम, आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूर्वाभ्यास की इस झलक ने साफ कर दिया है कि इस बार दीक्षांत परेड समारोह को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।



