Sonbhadra News : भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर भव्य आयोजन किया गया I

news-img

sonbhadra

4:51 PM, April 13, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

शान्तनु कुमार 

सोनभद्र I अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर भव्य आयोजन किया गया I उक्त आयोजन में भगवान श्री चित्रगुप्त के विग्रह का जलाभिषेक करने के बाद पुजारी द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजन कराया गया I पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया था I

मंदिर परिसर में सैकड़ो कायस्थ के अलावा अन्य लोगों ने भी पूजन अर्चन किया I महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रह्मा जी ने दस हजार वर्ष तपस्या की तब उन्हीं के शरीर से चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त जी प्रकट हुए थे और हम सभी भगवान श्री चित्रगुप्त जी के वंशज हैं I सभी कायस्थ पूरे देश में चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट दिवस को मनाते हैं I संसार में जन्म लेने वालो के कर्मों के लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजन कायस्थ के अलावा अन्य लोग भी करते हैं I उन्होंने कहा कि आज बड़ा अच्छा संयोग है कि भगवान से चित्रगुप्त जी एवं भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे देश में एक साथ मनाया जा रहा है I सामूहिक पूजन व आरती के पश्चात पुजारी ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के बारे में विधिवत व्याख्यान प्रस्तुत किया I उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव संजू, सुशील श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव आनंद श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, बिंदेश्वरी लाल अभिषेक श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव नन्हे, रितेश श्रीवास्तव सर्वेश श्रीवास्तव, सहित सैकड़ो कायस्थ के अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र केसरी, मनोज कुमार,अनूप केसरी, चंदन केसरी, अनुपम त्रिपाठी, मनोज सोनकर, आशीष सहित अन्य कई उपस्थित थे I कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया I सभी उपस्थित जनों के प्रति

आभार श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.