Sonbhadra News : सोन नदी से जल लेकर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा चोपन-डाला
सावन के दूसरे सोमवार को चोपन नगर भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया। महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में सोननदी के पवित्र तट से हजारों श्रद्धालुओं ने कलश में जल लेकर भव्य कांवड़ यात्रा निकली।





