Sonbhadra News : एसएनजी डिजिटल लाइब्रेरी एवं पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन
ऐसे दौर में पुस्तकालय को जीवंत करने की पहल बेहद सराहनीय है। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों और युवाओं को एकाग्रचित्त होकर अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।

sonbhadra
4:55 PM, October 16, 2026
- बच्चों और युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर अवसर
घनश्याम पार्टी/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन गौरव नगर स्थित श्रद्धा नन्द गोस्वामी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को एसएनजी डिजिटल लाइब्रेरी एवं पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन सदर क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा, थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। पुजारी जितेंद्र पाठक ने वैदिक रीति से पूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात अतिथियों ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया।
पुस्तकालय को जीवंत करना सराहनीय पहल : रणधीर मिश्रा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने कहा कि आज के समय में समाज का पुस्तकों से जुड़ाव कम होता जा रहा है। ऐसे दौर में पुस्तकालय को जीवंत करने की पहल बेहद सराहनीय है। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों और युवाओं को एकाग्रचित्त होकर अध्ययन करने का अवसर मिलेगा, जो उनके शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। वही जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय ने कहा यह कार्य बहुत ही सुंदर कार्य हुआ है इसमे सबको सहयोग करना चाहिए।
प्रतियोगिता के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क अध्ययन सुविधा
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक राजेश गोस्वामी ने बताया कि लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को लाइब्रेरी में निःशुल्क अध्ययन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करना, युवाओं को अध्ययन के लिए प्रेरित करना तथा समाज में ज्ञान और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में नरसिंह त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, अंजुमन सेक्रेटरी महफूज आरिफ, विवेक तिवारी, जनार्दन बैसवार, आनंद अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार दुबे, संयोजक संतोष कुमार तिवारी, शाहिल, शाहिद हुसैन, अल्ताफ, अंजलि, श्रेया, ट्विंकल, खुशबू, धीरेंद्र, अजय, अमन, विवेक कुमार, राजन कुमार, आफरीन, स्नेहा, सरिता, आकांक्षा मिश्रा, प्रदीप, एसएन प्रसाद (गार्ड), लालू श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




