Sonbhadra news : कोन में विश्व हिन्दू परिषद का भव्य स्थापना दिवस मनाया गया
विश्व हिन्दू परिषद के 62 वां स्थापना दिवस को मंगलवार को जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया,

sonbhadra
8:02 PM, September 15, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
-- हिंदुओं में एकता, सनातन व देश की अखंडता के लिए विहिप पूरे देश विदेश में काम कर रहा हैं - नरसिंह त्रिपाठी
कोन सोनभद्र - विश्व हिन्दू परिषद के 62 वां स्थापना दिवस को मंगलवार को जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा व विश्व हिन्दू परिषद के काशी प्रांत के धर्म प्रचारक नरसिंह त्रिपाठी ने विश्व हिन्दू परिषद के गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिवेश में विश्व हिन्दू परिषद ही एक ऐसा संगठन है जो पूरे देश में हिन्दुओं का रक्षा व देश की अंखडता को मजबूत करने का काम करता है पहले के दिनों में लव जिहाद, धर्मांतरण व गौ हत्या हो रहा था जिस पर संगठन ने पूरी तरह से रोक लगाने का काम किया है संगठन का स्थापना हुए आज 62 वर्ष हो गए तब से निरंतर हिन्दू समाज को एकजुट व पुर्वजों से चली आ रही कुरितियो को समाप्त करने का काम किया है आज भी हम सभी हिन्दुओं को एकजुट रहने की आवश्यकता है। आज अयोध्या में भव्य राममंदिर बनकर तैयार हो गया है जो विश्व हिन्दू परिषद का देन है, आज हम सभी को एकजुट होकर सनातन धर्म की रक्षा करते रहना है। कार्यक्रम का संबोधन मुख्य अतिथि के रूप में शशांक शेखर मिश्रा, सुशील चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष जनार्दन भाई, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल,नरसिंह त्रिपाठी, हरिशंकर वर्मा समेत तमाम वक्ताओं ने विश्व हिन्दू परिषद के कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला, बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान, व संचालन विरेन्द्र गुप्ता ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से हृदय निवास पाण्डेय, राजू गुप्ता, मनोज निषाद, सुनील मिश्रा,जगरनाथ पासवान, विनय कन्नौजिया, बृज कुमार जायसवाल समेत सैकड़ों विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता व हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे।




