Sonbhadra news : राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में SIH का भव्य समापन, विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2025 का आज 19 सितंबर को पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हुआ।

sonbhadra
6:47 PM, September 20, 2026
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2025 का आज 19 सितंबर को पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हुआ। कॉलेज के आईईईई स्टूडेंट ब्रांच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने नवाचार और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान में SIH के प्रारंभिक चरण का आयोजन 11 और 12 सितंबर को हुआ था, जिसमें कुल 40 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें 29 टीमें सॉफ्टवेयर और 11 टीमें हार्डवेयर कैटेगरी की थीं। पहले दिन विशेषज्ञों और अतिथियों ने छात्रों को प्रोजेक्ट में सुधार और नवीन तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। दूसरे दिन सभी टीमों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया। प्रारंभिक चरण से कुल 40 में से 17 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल राउंड 16 और 17 सितंबर को आयोजित हुआ, जिसमें चयनित टीमों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए। इस पूरे कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रशांत पांडेय रहे। आज हुए पुरस्कार वितरण में विजेता:हार्डवेयर श्रेणी में प्रथम टीम द सेवियर लीडर आलोक कुमार द्वितीय: टीम 'कृषि विजन लीडर सत्यम तिवारी तृतीय: टीम 'एंटीफाल्कन' - लीडर प्रधुमन सिंह सॉफ्टवेयर श्रेणी में प्रथम: टीम 'माइनटेक' - लीडर हिमानी नाग द्वितीय: टीम 'कॉम्प्लिस्कैन' - लीडर श्रद्धा सिंह तृतीय: टीम 'रिजालिटिक्स' - लीडर दीपिका सिंह समारोह में डॉ. प्रशांत पांडेय ने सभी जूरी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संस्थान के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा ने विद्यार्थियों के नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स को स्टार्टअप में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. हिमांशु कटियार, डॉ. डी. के. त्रिपाठी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. हरीश चंद्र उपाध्याय, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, डॉ. मैनेजर यादव, आशीष श्रीवास्तव, राम ईश्वर वैस तथा सिकंदर सहित सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।




