Sonbhadra news : कांट्रेक्टर कॉलोनी में भव्य भंडारा, सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद
कांट्रेक्टर कॉलोनी में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य विष्णुकांति द्विवेदी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नौ कन्याओं के पूजन से हुई।

sonbhadra
5:59 PM, October 20, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। कांट्रेक्टर कॉलोनी में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य विष्णुकांति द्विवेदी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नौ कन्याओं के पूजन से हुई। यजमान कुंदन श्रीवास्तव और उनकी पत्नी प्रगति श्रीवास्तव ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन को सफल बनाने में उमेश सिंह, रिंकू श्रीवास्तव, विजय यादव, भीम यादव, शिव श्रीवास्तव, अनिल सिंह, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव का माहौल रहा।




