Sonbhadra News : राज्यपाल ने की सोनभद्र में विकास कार्यों की समीक्षा
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज सोनभद्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।

महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
sonbhadra
9:16 PM, December 18, 2024
◆ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को शत-प्रतिशत कवर करने पर जोर
◆ टी0बी0 मरीजों के इलाज और पोषण के लिए विशेष पहल पर चर्चा
◆ युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाये जाने पर जोर
◆ स्वच्छता, शिक्षा और बुनियादी सेवाओं के सुधार पर चर्चा
◆ आयुष्मान कार्ड अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश
◆ आंगनबाड़ी केंद्रों में शीघ्र किट वितरण के निर्देश
◆ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और वैक्सीनेशन पर जोर
सोनभद्र । प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज सोनभद्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई । बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण आजीविका मिशन, और अन्य योजनाओं की गहन समीक्षा की। राज्यपाल जी ने अधिकारियों को मृत्यु दर कम करने और आयुष्मान कार्ड, वैक्सीनेशन को प्राथमिकता देने और लड़के-लड़कियों के बीच भेदभाव खत्म करने, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास करने, प्रसव के बाद महिलाओं को मिलने वाली धनराशि का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने, आयुष्मान कार्ड योजना के तहत सभी लाभार्थियों को कवर करने के लिए विशेष अभियान चलाये जाने, ग्राम पंचायतों में आयोजित मेलों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जाने, सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं गरीब परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करती हैं, और इसे प्रभावी रूप से लागू करना आवश्यक है।




