Sonbhadra News : जनपद न्यूज Live की खबर के बाद गोवंश संकल्प अभियान की शुरुआत
जनपद न्यूज live ने अपनी खबर में इस बात का जिक्र किया था कि गोवंशों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन बैठकें तो करती है मगर धरातल पर निर्देश का कोई का पालन होता नहीं दिखता।

sonbhadra
2:38 PM, September 19, 2026
- DM-CDO ने गौशाला में गोवंशों को दिया खाद्य समाग्री
- अब आवारा गोवंशों को मिलेगा सुरक्षित ठिकाना
- हिंदुआरी सहित दो जगहों पर बन रहा गौशाला
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जनपद न्यूज live की खबर के बाद जिलाधिकारी ने शनिवार को गोवंश संकल्प अभियान का शुभारंभ किया । शुक्रवार को जनपद न्यूज Live ने दिखाया था कि कैसे पूरे जनपद में गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं और दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। कई बार तो गोवंशों से टकरा कर लोग चोटिल या मृत्यु के शिकार हो जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ पहुंचकर गोवंशों को खाद्य समाग्री दिया और सफाई से बेहतर करने का निर्देश दिया।
जनपद न्यूज live ने अपनी खबर में इस बात का जिक्र किया था कि गोवंशों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन बैठकें तो करती है मगर धरातल पर निर्देश का कोई का पालन होता नहीं दिखता। जनपद न्यूज live ने दिखाया था कि कैसे चुर्क पुलिस लाइन तिराहे पर शुक्रवार को दर्जनों गोवंश सड़कों पर घूमते या बैठी दिखी, जिस पर जिलाधिकारी का कहना है कि नगर पालिका परिषद के अलावा जिला प्रशासन द्वारा DMF फंड से नई गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है, जैसे ही नई गौशाला बनकर तैयार हो जाएगा सभी गोवंशों को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि जो भी गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं उन्हें पकड़वा कर गौशाला में भेजने का काम किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने टीम गठित कर दी है ।
कुल मिलाकर जनपद न्यूज़ live लगातार आवारा गोवंशों लेकर मुहिम चला रहा है। जिलाधिकारी की इस पल के बाद उम्मीद है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंशों को अब सुरक्षित आश्रय मिल जायेगा । जिसके बाद गोवंशों के अलावा लोग भी सुरक्षित यातायात कर सकेंगे।




