Sonbhadra News : ओबरा सी तापीय परियोजना में क्लोरीन गैस की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत
कर्मी की हालत को देखते हुए वहाँ उपस्थित परियोजना कर्मी तत्काल उन्हें परियोजना अस्पताल लेकर गए लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

sonbhadra
7:46 PM, November 16, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा थाना अंतर्गत ओबरा सी तापीय परियोजना में सोमवार को क्लोरीन गैस के रिसाव के कारण एक संविदा कर्मी की मौत हो गई l घटना की पुष्टि एक पुलिस अधिकारी ने की
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को ओबरा सी तापीय परियोजना के क्लोरिनेशन प्लांट में गैस रीफिलिंग का कार्य चल रहा था इसी दौरान अचानक गैस रिसाव हो गया जिसके कारण रीफिलिंग प्रक्रिया देखने के लिए पहुंचे संविदा कर्मी गोविंद प्रसाद 49 गैस की चपेट में आ गये । गैस की चपेट में आने से गोविंद प्रसाद को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वह मौके पर ही छटपटाने लगे । कर्मी की हालत को देखते हुए वहाँ उपस्थित परियोजना कर्मी तत्काल उन्हें परियोजना अस्पताल लेकर गए लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । मृतक एक निजी ठेका कंपनी में कार्यरत थे ।
घटना की पुष्टि पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय ने की । उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l




